लखनऊ नगर निगम कर्मियों का इलाज प्रभावित, महापौर से तत्काल चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बजट को जारी करने का अनुरोध, कर्मचारी नेता ने उठाई मांग
वित्तीय वर्ष 2024-2025 की समाप्त से पहले ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी बजट हो चुका था खत्म
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ
लखनऊ नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्त से पहले ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी बजट खत्म हो चुका था। अब नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए बजट नहीं होने से अफसरों, कर्मचारियों व सेवानिवृत्त को इलाज कराने में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। महापौर सुषमा खर्कवाल से तत्काल बजट जारी करने का अनुरोध किया गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने महापौर को पत्र लिखा है।
Related Posts
Comments are closed.