दिल्ली की सीएम के खिलाफ समाजवादी महिला सभा का लखनऊ में प्रदर्शन, जूही सिंह बोलीं-अखिलेश का अपमान जनता नहीं सहेगी
प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथों में रेखा गुप्ता शर्म करो, रेखा गुप्ता इस्तीफा दो, रेखा गुप्ता माफ़ी मांगों की तख्तियां थीं
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी से नाराज समाजवादी महिला सभा की महिलाओं ने मंगलवार को हजरतगंज स्थित गाँधी प्रतिमा पर काली पट्टी बांध कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा जूही सिंह के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं के हाथों में रेखा गुप्ता शर्म करो। रेखा गुप्ता इस्तीफा दो। रेखा गुप्ता माफ़ी मांगों की तख्तियां थीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन छोड़ा।
अखिलेश यादव आज देश के सर्वाधिक लोकप्रिय, जनप्रिय नेता, उन पर टिप्पणी नहीं सहेंगे
Related Posts
जूही सिंह ने कहा कि भाजपा का दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक विरोधी अलोकतांत्रिक चेहरा आज सभी के सामने स्पष्ट है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देश के सर्वाधिक लोकप्रिय, जनप्रिय नेता हैं। विकास के अनेक कीर्तिमान उन्होंने अपने कार्यकाल में स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि उनका अपमान जनता नहीं सहेगी। जूही सिंह ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस का यह अलोकतांत्रिक रवैया है। जो घोर निंदनीय है।
Comments are closed.