यूपी में शराब के ‘बंपर ऑफर’ के विरोध में AAP का प्रदर्शन, लखनऊ में DM कार्यालय तक मार्च, राज्यपाल से तत्काल बंद करने की मांग
लखनऊ में प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल और जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शराब के बंपर ऑफर एक बोतल के साथ एक फ्री के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही इस बम्पर ऑफर को बंद करने लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
लखनऊ में प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल और जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के संयुक्त नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन से DM कार्यालय तक पैदल यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शराब के इस “बंपर ऑफर” को तत्काल बंद करने की मांग की गई है।
योगी सरकार शराब को बढ़ावा देकर युवाओं और समाज को नुकसान पहुँचा रही है- विनय पटेल
Related Posts
लखनऊ में प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल और जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के संयुक्त नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन से DM कार्यालय तक पैदल यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शराब के इस “बंपर ऑफर” को तत्काल बंद करने की मांग की गई है।
प्रांतीय अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि योगी सरकार शराब को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं और समाज को नुकसान पहुँचा रही है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि शराब की बिक्री को नियंत्रित किया जाए और इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। पार्टी के नेताओं ने कहा कि ऐसे बंपर ऑफर समाज के नशे की समस्या को और बढ़ावा देंगे, जो पहले से ही गंभीर है।
जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा एक शराब की बोतल के साथ एक शराब बेचा जाना एक बड़ा शराब घोटाला है, भाजपा और शराब कारोबारी का आपस में सांठगांठ है शराब कारोबारी को फायदा पहुंचाने के लिए एक बड़ा शराब घोटाला हुआ है इसकी जांच ED, सीबीआई के माध्यम से होनी चाहिए। नौजवानों को रोजगार देने के बजाय योगी आदित्यनाथ की सरकार नौजवानों के हाथों में शराब की बोतल थमा रही है उत्तर प्रदेश को शराब का हब नहीं बनने दिया जाएगा। पार्टी इसके खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।