लखनऊ: बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ खड़े होने का आह्वान, कट्टरपंथियों के खिलाफ RSS का प्रस्ताव भी पारित
जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र पर 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के सन्दर्भ में आयोजित प्रेसवार्ता
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ।
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने सभी स्वयंसेवकों से सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर विश्व के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने वाला समरस और सँगठित भारत बनाने के लिए कटिबद्ध होने का आह्वान किया है। मंगलवार को जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र पर 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के सन्दर्भ में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी RSS, अवध प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने दी।
संघ ने दैनिक शाखा के अर्जित संस्कारों से समाज का अटूट विश्वास और स्नेह प्राप्त किया
![]()
डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि 100 वर्ष की अपनी यात्रा में संघ ने दैनिक शाखा द्वारा अर्जित संस्कारों से समाज का अटूट विश्वास और स्नेह प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से समरस और सँगठित हिन्दू समाज का निर्माण करने का संकल्प स्वयंसेवकों का है।
Related Posts
