Indinewsline, Lucknow: लेखक- मुकेश कुमार
आईटी स्थित विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के नेफ्रोलॉजी विभाग में सात नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का उद्घाटन संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्जवलन के साथ किया।
उन्नत तकनीक मशीनों से मरीजों को डायलिसिस कराने में होगी सुविधा
इस अवसर पर स्वामी मुक्तिनाथानन्द ने कहा कि इन उन्नत तकनीक मशीनों से मरीजों को डायलिसिस कराने में सुविधा होगी। साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि संस्था लखनऊ एवं आसपास के मरीजों को सभी निम्न दर पर उत्कृष्ट सेवायें देने में सदैव तत्पर रहेगी।
इस दौरान एमएस समेत सभी रहें मौजूद
इस दौरान संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देबाशीष शाहा, अस्पताल अधीक्षक, विभागाध्यक्ष, चिकित्सक व कर्मचारी समेत कई अन्य मौजूद रहे।