रांची
झारखंड की राजधानी रांची से कुछ दूर नगड़ी थाना क्षेत्र में सीपीएम व आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिली है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
Related Posts
पुलिस की माने तो घटना के बाद से आरोपी की धर पकड़ शुरू हो गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस के तरफ से कोई अपडेट नहीं मिल पाया। सूचना दी गई है कि सुभाष मुंडा को 7 गोलियां मारी गई है। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सुभाष मुंडा हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। उन्हें आदिवासी का बड़ा नेता माना जाता है। उनकी मौत के बाद राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी निशाना साधा जा रहा है।