कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से पूछा, “ये पैसे AAP के बाप के हैं?” करोड़ों के टॉयलेट और टीवी अपने घर में लगवाया!

अगर IRS की नौकरी करता तो सात जनम ये अय्याशी नहीं कर पाता

0 132

नई दिल्ली, इंडिन्यूज लाइन।

भाजपा के फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर दिखावे की राजनीति का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है।

कपिल मिश्रा ने रविवार को अपने ‘X’ पर लिखा है कि “पाखंडी केजरीवाल जनता के सामने चप्पल पहनकर घूमता है और जनता के पैसों से करोड़ों के टॉयलेट और टीवी अपने घर में लगवाता है।”

कपिल मिश्रा ने पूछा कि “ये पैसे AAP के बाप के हैं ? अगर IRS की नौकरी करता तो सात जनम ये अय्याशी नहीं कर पाता। नौकरी छोड़ी क्योंकि इसे चोरी नहीं लूट करनी थी।”

दरअसल, केजरीवाल पर लगातार दिखावे की राजनीति का आरोप लगता रहा है।

Leave A Reply