Balrampur Hospital: सभी को अपनी आंखों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए- डॉ. पवन कुमार
विश्व दृष्टि दिवस पर बलरामपुर अस्पताल में गोष्ठी, नि:शुल्क हुई आंखों की जांच
लखनऊ, संवाददाता।
दृष्टि हमारी जिंदगी का एक अति महत्वपूर्ण हिस्सा है, और हम सभी को अपनी आंखों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए। आंखों का वक्त पर जांच एवं उपचार ही दृष्टि संबंधी समस्याओं को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। यह जानकारी बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार ने दी। वह गुरूवार को विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी में एक गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान निदेशक ने अपनी महत्वपूर्ण बातें रखी और इस दिन के महत्व को समझाया।
Related Posts
