लखनऊ मध्य विधानसभा में सुनी गई पीएम के मन की बात, घर-घर जाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता

पीएम मोदी के मन की बात का 114 वें संस्करण एवं सेवा पखवाड़ा के तहत चला यह अभियान

0 126

लखनऊ, संवाददाता।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में मध्य विधानसभा की बूथ संख्या 14 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। कार्यक्रम के बाद घर-घर जाकर सदस्यता अभियान से लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया।

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवाहन पर पीएम मोदी के मन की बात का 114 वें संस्करण एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत यह अभियान चला।

इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व मंडल मंत्री रवि प्रकाश जायसवाल, आशीष सैनी, पिंटू बजाज, सौरभ गुप्ता, हर्षित पांडेय, बॉबी पाल, लकी पांडेय, ऋषभ पाल, रोहित जायसवाल, नीरज रावत, हिमांशु सोनकर, शुभम जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply