पश्चिम बंगाल की तरह यूपी के वाराणसी में भी भाजपा नेता व उसके परिवार पर हमला, कांग्रेस नेत्री का पति व साथी गिरफ्तार
मारपीट का वीडियो भी शोसल मीडिया पर हो रहा वायरल
वाराणसी, संवाददाता।
पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भी भाजपा नेता राजेश सिंह व उनके परिवार पर हमला हुआ है। आरोप है कि कांग्रेस नेत्री रौशनी कुशल जायसवाल ने पति कौशल व अपने 20 से 25 गुर्गों के साथ राजेश सिंह व उनके परिवार पर हमला कर दिया। साथ ही पत्नी व उनके बच्चों को भी पीटा। यहां तक कि लूटपाट का भी मुकदमा दर्ज हुआ है। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी कौशल व उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट का वीडियो भी शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Posts