MCD स्कूलों के 8 लाख छात्रों नहीं मिले स्कूल बैग, स्टेशनरी व जूते, जानें क्या है मामला

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने लगाया केजरीवाल सरकार पर आरोप, कहा उनकी मंत्री आतिशी करती हैं शिक्षा सुधार के बड़े बड़े दावें

0 156

नई दिल्ली
दिल्ली जन जागरण मंच के सचिव प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार के खोखले दावों किये जाने की निंदा की है।
पत्र में कहा गया है की 2015 से 2022 तक राजनीतिक दूष के साथ दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम के फंड्स में कटौती की जिसके बावजूद तत्कालीन दिल्ली नगर निगम के भाजपा प्रशासन ने देर सवेर स्कूली छात्रों को किताब, कापी, वर्दी, बैग, जूते और बायस फंड पहुंचाया पर आज जब दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम दोनों जगह आम आदमी पार्टी की सत्ता है तब छात्रों को आवश्यक सामग्री नही मिल रही।
दिल्ली जन जागरण मंच के सचिव ने दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग का 5 दिसम्बर 2013 का एक परिपत्र जारी कर कहा है की स्पष्ट है की निगम स्कूलों में पढ़ रहे 8 लाख 16 हजार 655 में से केवल 514878 छात्रों को इस वर्ष 2023-24 की स्कूल वर्दी का पैसा जनवरी 2024 में दिया गया।
इसी तरह 24 जनवरी को निगम के शिक्षा विभाग ने 514878 छात्रों को स्टेशनरी देने को लेकर एक परिपत्र निकाला पर आज एक माह बाद भी वह स्टेशनरी पैसा छात्रों तक नही पहुंचा।
2023-24 शिक्षा सत्र में फरवरी का अंत आ गया पर नगर निगम में 8 लाख छात्रों को स्कूल बैग, जूते या उनके लियें आवश्यक बायस फंड देने का कोई प्रस्ताव तक नही।
बायस फंड का उपयोग परिक्षा प्रश्न पत्र आदि बनाने में होता है, वार्षिक परिक्षा शुरू होने को है पर उसकी तैयारी का फंड स्कूलों तक नही पहुंचा है।
दिल्ली जन जागरण मंच के सचिव ने कहा है की आम आदमी पार्टी का शासन आने के बाद दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और मुख्य मंत्री, शिक्षा मंत्री एवं महापौर केवल बयानों में शिक्षा सुधार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.