विश्व पर्यावरण दिवस: IRITM परिसर में अपर महानिदेशक ने किया पौधारोपण

परिवहन का भविष्य प्रकृति के साथ सामंजस्य में होना चाहिए: संजय त्रिपाठी

73

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ: (मुकेश कुमार)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) ने गुरुवार को परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने कर्मचारियों के साथ मिलकर सागौन, कचनार, नींबू, कदंब सहित अन्य पौधे लगाएं।

परिवहन का भविष्य प्रकृति के साथ सामंजस्य में होना चाहिए: संजय त्रिपाठी
संजय त्रिपाठी ने कहा कि परिवहन का भविष्य प्रकृति के साथ सामंजस्य में होना चाहिए और ऐसी छोटी-छोटी लेकिन सार्थक पहलें व्यापक परिवर्तन में योगदान करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पौधरोपण न केवल परिसर की सौंदर्य वृद्धि करता है, बल्कि एक हरित और स्वस्थ शिक्षण वातावरण बनाने की संस्थान की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है।

Comments are closed.