कार्यकर्ता तैयार रहे एक साल के भीतर हो सकते है चुनाव -भूपेश बघेल

0 143

नई दिल्ली
देश में लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि छह महीने या एक साल के भीतर देश में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। कार्यकर्ता साथी तैयार रहें। बता दें कि भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से ये बात कही है।

इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा, ‘(देवेंद्र) फडणवीस इस्तीफा दे रहे हैं, योगी (आदित्यनाथ) जी की कुर्सी डोल रही है।भजनलाल शर्मा भी डगमग-डगमग कर रहे हैं। सरकार बनी नहीं है लेकिन जदयू प्रवक्ता अग्निवीर योजना रद्द करने और जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। ये सब वो मुद्दे हैं जो राहुल गांधी जी लेकर चले हैं।’

Leave A Reply