पानी की किल्लत से दिल्ली में मचा कोहराम, जानें फिर क्या हुआ
किराड़ी से "आप" विधायक अनिल झा और महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी के साथ कार्यकर्ताओं ने विरोध कर जताया आक्रोश
नई दिल्ली,
दिल्ली में लगातार गहराते जल संकट से लोगों में आक्रोश बढता जा रहा है। पूरी दिल्ली में जरूरत से बेहद जलापूर्ति और गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर गुरुवार को किरानी विधानसभा में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी तादात में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के किराड़ी से विधायक अनिल झा और दिल्ली महिला विंग की अक्ष्यक्ष सारिका चौधरी के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन में किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक अनिल झा ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने में इतनी फेल साबित हुई है कि वह दिल्ली की जनता को स्वच्छ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है।
इस दौरान “आप” महिला विंग की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि यह मटके इसलिए तोड़े गए हैं कि किराड़ी विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में पीने के पानी की बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। दिल्ली के पॉश इलाकों से लेकर गांवों तक लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। बहुत थोड़ी देर के लिए पानी आता है और फिर चला जाता है। साथ ही, बहुत ही गंदा पानी आ रहा है। इस पानी को कोई पी नहीं सकता है और ना तो इससे खाना ही बनाया जा सकता है। ऐसा लगता है कि टोंटी से सीवर का पानी आ रहा है।
मटका फोड़ प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कभी पानी की किल्लत नहीं हुई। ‘‘आप’’ की सरकार जनता के लिए सारी सुविधाओं की व्यवस्था कर रखी थी। पानी, बिजली, मोहल्ला क्लीनिक सब बहुत अच्छे से चल रहा था। लेकिन अब कुछ भी अच्छा नहीं है। भाजपा की सरकार आने के बाद से सब बेकार हो गया है। दिल्ली पूरी तरह से ठप हो गई है।
महिलाओं ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, तब से कई जगहों पर ठीक से पानी नहीं आ रहा है। जहां पानी आ रहा है, वहां बहुत गंदा पानी आ रहा है कि उसे पीने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। ‘‘आप’’ की सरकार में पानी समय से आता था और साफ पानी आता था। ‘‘आप’’ की सरकार में पानी बहुत साफ आता था, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद से पानी बहुत गंदा आ रहा है और सीवर खुले होने की वजह से जगह-जगह सड़क पर पानी भर जाता है। हमें अरविंद केजरीवाल की सरकार की याद आ रही है। केजरीवाल की सरकार दोबारा आनी चाहिए।
Comments are closed.