विपत्ति राम बने अरुणा आसफ अली अस्पताल यूनियन के अध्यक्ष

शपथ के साथ लिया स्वास्थ्य क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकल्प

60

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर

अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल एम्प्लाइज यूनियन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया एआईयूटीयूसी दिल्ली के अध्यक्ष और जे.पी.ए. के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एस.एस. नेगी की देखरेख में सम्पन्न हुई।

चुनाव में सर्वसम्मति से विपत्ति राम को अध्यक्ष, कैलाश चंद्र को महासचिव, डी.बी. यादव को मुख्य सलाहकार, मैनेजर चौरसिया को सलाहकार, प्रदीप कुमार को सचिव, और अमित को कोषाध्यक्ष चुना गया।

सभी उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित समिति को बधाई दी। नई कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि आगामी 15 नवंबर को स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कर्मचारियों की तमाम समस्याओं — विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र के निजीकरण, रिक्त पदों को न भरे जाने और अस्पतालों के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन को व्यापक और सशक्त बनाने के लिए अन्य यूनियनों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

निर्वाचन सभा में एआईयूटीयूसी दिल्ली राज्य के उपाध्यक्ष सतीश पवार और सचिव एम. चौरसिया भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने नई कार्यकारिणी से कर्मचारियों की समस्याओं पर जुझारू संघर्ष करने का आह्वान किया।

Comments are closed.