Vikas ka Engine Ab Full Speed Par Hai” : पीएम मोदी

PM Modi Flags Off Four New Vande Bharat Trains from Kashi,

73

 

वाराणसी, 08 नवंबर 2025

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को वाराणसी से चार नई Vande Bharat Express ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर देश की रेल नेटवर्क में एक और बड़ा कदम जोड़ दिया। काशी से खजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली, लखनऊ-सहारनपुर और एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के साथ अब देश में 160 से ज्यादा Vande Bharat Trains दौड़ने लगी हैं।

वाराणसी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, “Vikas ka yeh festival Bharat ke infrastructure ke naye yug ki shuruaat hai. Developed nations की progress के पीछे उनकी infrastructure power होती है, और अब भारत भी उसी रास्ते पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि Vande Bharat, Namo Bharat और Amrit Bharat Trains भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी का चेहरा हैं। उन्होंने कहा, “Vande Bharat – Indians ke liye, Indians dwara, Indians ki train hai, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।”

मोदी ने अपने भाषण में tourism और economy पर वंदे भारत जैसी ट्रेनों के प्रभाव की चर्चा करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ने से न सिर्फ आस्था को बल मिल रहा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया जीवन मिल रहा है। “Last year, 11 crore devotees visited Kashi, जिससे यूपी के व्यापार, होटल, transport और local artisans को हजारों करोड़ रुपये का लाभ हुआ,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी अब “Health Capital of Eastern India” के रूप में उभर रही है। नए अस्पतालों, कैंसर और नेत्र चिकित्सा केंद्रों, और Ayushman Bharat योजनाओं ने लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं।

अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि विकसित काशी से विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है। “Har-Har Mahadev! काशी की ऊर्जा, भव्यता और समृद्धि पूरे देश के विकास की प्रेरणा है।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw, केरल के राज्यपाल Rajendra Arlekar, और कई केंद्रीय मंत्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जुड़े।

Comments are closed.