वाराणसी कैंट के अलावा शिवपुर एवं काशी स्टेशनों से भी चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें, GM ने किया था निरीक्षण, दिए निर्देश
श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के आवागमन, सर्कुलेटिंग एरिया में एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट निर्धारित करने, यात्री आश्रय, सुरक्षा एवं संरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन संबंधी अनेक बिन्दुओं की समीक्षा
Indinewsline, Lucknow:
Mukesh Kumar
वाराणसी कैंट स्टेशन पर महाकुंभ एवं महाशिवरात्रि पर्व पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शिवपुर एवं काशी स्टेशनों से भी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन कराने पर भी विचार किया गया है।
उत्तर रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बुधवार को अपने अफसरों के साथ वाराणसी जं., काशी एवं शिवपुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद बैठक में इन योजनाओं तथा संभावनाओं पर चर्चा की। लखनऊ के उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी ने यह जानकारी दी।
GM ने यात्रियों को आश्रय में ठहराव से लेकर उनके गंतव्य तक सुगमता से पहुंचाने के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा
![]()
निरीक्षण में महाप्रबंधक ने श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के आवागमन, सर्कुलेटिंग एरिया में एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट निर्धारित करने, यात्री आश्रय, सुरक्षा एवं संरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन संबंधी अनेक बिन्दुओं की समीक्षा की।
Related Posts




