UPSRTC: मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेला के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगीं एक हजार बसें, अफसरों को और भी अन्य निर्देश

आगरा क्षेत्र से 250, अलीगढ़ 150, गाजियाबाद 150, मेरठ 100, इटावा 150, मुरादाबाद 100 व बरेली 100 बसें मांगी

395

इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
मथुरा के गोवर्धन में 4 से 11 जुलाई तक होने वाले 469वें राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025 के लिए आगरा समेत आस-पास के अलग-अलग सात क्षेंत्रों से श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज एक हजार बसों का संचालन करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) को अपने-अपने सभी बसों को दो चालकों के साथ समय से मथुरा डिपो आगरा क्षेत्र को मेला अवधि तक के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने दिए।

प्रबंध निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश
वह मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आगरा क्षेत्र के नोडल अधिकारी एवं प्रधान प्रबंधक तकनीकी एस एल शर्मा, प्रधान प्रबंधक संचालन अनिल कुमार, मुख्यालय के अन्य प्रधान प्रबंधकों और मेला में प्रतिभाग करने वाले सातों क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक कर रहे थे।

यहां से मांगी गई इतनी बसें?
आगरा क्षेत्र से 250 बसें, अलीगढ़ 150, गाजियाबाद 150, मेरठ 100, इटावा 150, मुरादाबाद 100 व बरेली 100 बसें मांगी गई हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि प्रत्येक बाहरी क्षेत्र में बसों के सुचारू रूप से संचालन के लिए एक अधिकारी सक्षेप्र, एक अधीनस्थ एवं आठ लिपिक मेले में भेजेगा। बाकि तैनाती आगरा क्षेत्र के द्वारा की जायेगी। किसी भी ब्रेकडाउन या बस खराबी को ठीक करने के तत्काल तकनीकी टीम पहुंचेगी। तीन संवेदनशील पाइंट पर क्रेन भी तात्कालिक रूप से उपलब्ध रहेंगी।

इन चौराहों पर जाम से मुक्ति दिलाने का प्रयास

मथुरा के धौलीप्याऊ पार्किंग ग्राउंड, गोवर्धन चौराहा, अड़ींग, जमुनाबत, महमूदपुर एवं बाबा जयगुरुदेव चौराहे पर इंटरसैपटर क्यूआरटी टीम जाम आदि या किसी भी समस्या के हल कराने के लिए उपलब्ध रहेगी। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा कराई जाएगी, बसें भूतेश्वर बस स्टेशन एवं मालगोदाम स्थित रेलवे गेट नं दो से संचालित की जायेंगी।

इस रूट से होकर गुजरेंगी बसें, यहाँ से होगी वापसी?
गोवर्धन चौराहा अड़ींग होकर बसें गोवर्धन पहुंचेगीं। गोवर्धन सोंख मंडी, नरहौली चौराहा धौलीप्याऊ से वापसी होगी। मथुरा गोवर्धन जाने और वापस आने के समान का किराया 50 रूपए निधोरित किया गया है। कोई चालक अपनी बस छोड़ कर नहीं जायेगा और सडक़ पर खड़ी कर जाम की स्थिति पैदा नहीं करेगा।

Comments are closed.