UPSRTC: प्रयागराज में छह E-बसों का शुभारम्भ, परिवहन मंत्री बोले-इससे प्रदूषण में आयेगी कमी

प्रयागराज से वाराणसी, अयोध्या व कानपुर मार्गों पर होगा इन बसों का संचालन

452

Lucknow: प्रयागराज के लीडर रोड डिपो कार्यशाला में मंगलवार को आरजी मोविलिटी के छह इलेक्ट्रिक बसों का शुभारम्भ किया गया। इन बसों का संचालन प्रयागराज से वाराणसी, अयोध्या व कानपुर मार्गों पर किया जायेगा।

प्रदूषण रहित आरामदायक एवं सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। कहा कि प्रदेश के लोगों को प्रदूषण रहित आरामदायक एवं सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में परिवहन निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसका सीधा लाभ पर्यावरण को होगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें शून्य उत्सर्जन तकनीकी पर आधारित है, जिससे वायु एवं ध्वनि प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आयेगी। साथ ही डीजल ईंधन पर निर्भरता घटेगी और ईधन लागत में बचत होगी।

विकास के लक्ष्यों के अनुरूप है इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

परिवहन मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक किफायती और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा। यह पहल प्रदेश सरकार की स्वच्छ ऊर्जा नीति, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रयागराज, अयोध्या एवं वाराणसी जैसे प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन नगरों के बीच आधुनिक एवं हरित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

प्रयागराज के महापौर समेत अफसर व कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी, डीजी आरजी मोविलिटी सेरगई कोलिकोव, आरएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Comments are closed.