UPSRTC: अपर मुख्य सचिव ने परिवहन निगम के कार्यों की देखी प्रगति, कई परियोजनाओं का भी किया निरीक्षण
PPP मॉडल पर बन रहे बस स्टेशन पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में ली पूरी जानकारी
Lucknow, UPSRTC: अपर मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने के दूसरे दिन शुक्रवार को ही अर्चना अग्रवाल ने परिवहन निगम के कामों और उनकी प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निगम मुख्यालय में बने कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही पीपीपी मॉडल पर बन रहे बस स्टेशन पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी ली।
समय से पूरे किए जाएं सभी काम

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी काम समय से पूरे किए जाएं। साथ ही यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। अपर मुख्य सचिव ने यह भी जाना कि बसों की लोकेशन ओवर स्पीड की ट्रैकिंग कैसे की जाती है। साथ ही एसओएस पैनिक बटन और कस्टमर केयर रूम के बारे में पूरी जानकारी ली।
नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

निगम की ओर से नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। उन्होंने सभी प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा भी की। यात्रियों की सुविधा के लिए वाहनों की स्थिति, स्टेशन की साफ-सफाई और समय पर संचालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम के एमडी पीएन सिंह, एएमडी राम सिंह वर्मा, वित्त नियंत्रक अजय जौहरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
अपर मुख्य सचिव के साथ ही UPSRTC के अध्यक्ष पद का भी सौंपा गया है कार्यभार

अर्चना अग्रवाल को परिवहन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी सौंपा गया है। 1990 बैच की IAS अधिकारी पहले नियोजन एवं विकास विभाग में थीं। अब उन्हें परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके अनुभव से राज्य की परिवहन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
Comments are closed.