UPA इज़ इंडिया, इंडिया इज़ UPA का पैंतरा नहीं चलेगा, जानें PM ने ऐसा क्यों कहा

सीकर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

0 154

नई दिल्ली
साल 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष का नया पैंतरा UPA इज़ इंडिया, इंडिया इज़ UPA नहीं चलने वाला। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। राजस्थान की सीकर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन लोगों (विपक्ष) में अहंकार कूट-कूट कर भरा है। एक बार इन्होंने नारा दिया था इंडिया इज़ इंदिरा, इंदिरा इज़ इंडिया। तब देश की जनता ने इनका हिसाब चुकता किया था, इन्हें उखाड़ फेंका था। अब फिर इन लोगों ने वही पाप दोहराया है। ये कह रहे हैं UPA इज़ इंडिया, इंडिया इज़ UPA, इनका जनता फिर से वही हाल करेगी जो पहले किया था।

नाम बदल कर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने एक नया पैंतरा चलाया है। पहले के जमाने में कोई पीढ़ी या कंपनी बदनाम हो जाती थी तो तुरंत नया बोर्ड लगाकर लोगों को भ्रमित कर अपना धंधा पानी चलाने की कोशिश करती थी। कांग्रेस भी वहीं कर रही है।
UPA के कुकर्म याद न आए इसलिए उसे बदलकर I.N.D.I.A कर दिया है।

Leave A Reply