UP संयुक्त NHM कर्मचारी संघ ने मांगों पर बनाई यह बड़ी रणनीति?, अभियान चलाकर संघर्ष का ऐलान

संगठन के विस्तार व प्राथमिक सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए चलेगा संपर्क अभियान

0 128

Indinewsline, Lucknow:
उत्तर प्रदेश का संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ अपने संगठन के विस्तार व प्राथमिक सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए संपर्क अभियान चलाएगा। कर्मचारियों का नियमतीकरण, वेतन विसंगति का समाधान व स्थानांतरण आदि शुरू करने समेत मांगों के लिए संगठन 15 जनवरी 2025 से संपर्क अभियान शुरू करेगा। 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच आगामी मांगों को लेकर प्रयास एवं कार्यक्रम तय होंगे।

यह निर्णय लखनऊ के मोहनलालगंज बिंदौआ स्थित प्रकृति भारती के सभागार में रविवार को संघ के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं बैठक में लिया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के 55 जिलों से कुल 72 पदाधिकारी शामिल हुए।

आगामी छह माह की कार्य योजना तैयार, पिछले कार्यों का लेखा-जोखा भी बताया


उत्तर प्रदेश संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि दूसरे दिन संगठन की आगामी छह माह की कार्य योजना और पिछले कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
अभ्यास वर्ग के मुख्य उद्देश्यों में संगठन का विस्तार और प्राथमिक सदस्यता अभियान को मजबूत करना, श्रम कानूनों पर प्रशिक्षण और जागरूकता बढ़ाना, आगामी छह माह की कार्ययोजना तैयार करना आदि शामिल रहा।

इसमें निर्णय हुआ कि संगठन 15 जनवरी 2025 से संपर्क अभियान शुरू करेगा और 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच आगामी मांगों को लेकर प्रयास एवं कार्यक्रम तय होंगे।

बैठक में मुख्य मांगों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय


योगेश उपाध्याय ने बताया कि बैठक में मुख्य मांगों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय हुआ। इसमें कर्मचारियों का नियमतीकरण, वेतन विसंगति का समाधान, स्थानांतरण को शुरू करने, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ (ईपीएफ, स्वास्थ्य बीमा, ग्रेच्युटी), सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कर्मियों का समायोजन शामिल रहा। इन मुद्दों को भी उठाया जाएगा।

कर्मचारियों के अधिकारों के लिए रणनीति तैयार करने और उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने में अहम भूमिका निभाई


इस दो दिवसीय अभ्यास वर्ग ने संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों के अधिकारों के लिए रणनीति तैयार करने और उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने में अहम भूमिका निभाई। संगठन ने अपने आगामी प्रयासों और मांगों को पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई।

इन्होंने किया था बैठक का उद्घाटन


बैठक का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता ने किया। अभ्यास वर्ग में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री राम निवास सिंह, प्रदेश मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रभारी विपिन बिहारी पाठक ने भी अपने विचार साझा किए। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम महासंघ से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक (हरियाणा) ने राष्ट्रीय स्तर पर एनएचएम कर्मियों के लिए किए गए प्रयासों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।

लखनऊ जिला इकाई ने की थी बैठक की पूरी व्यवस्था


इस बैठक की संपूर्ण व्यवस्था लखनऊ जिला इकाई द्वारा की गई थी। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ. अभयानंद ने किया। उनके साथ जिला महामंत्रीसंजय वर्मा और सदस्य मती साधना सिंह, दुर्गेश मिश्रा, संतोष पांडेय, कमलेश कश्यप व अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

कोषाध्यक्ष आनंद कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रदेश सचिव आशुतोष मिश्रा, प्रवीण यादव, प्रदेश मंत्री लवलेश, देवेश यादव, प्रवक्ता डॉ. रोहित, संगठन मंत्री प्रदीप राजपूत, सदस्य संदीप तिवारी, शुभम मिश्रा व अन्य संवर्गों के प्रमुख प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ये पदाधिकारी भी रहें मौजूद


सीएचओ संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष हिमालय कुमार, महामंत्री जनक, नर्सिंग की प्रदेश अध्यक्ष पूजा, महामंत्री हरिओम सिंह व काउंसलर संवर्ग की प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्म राय उपस्थित रहीं।

Leave A Reply