UP NHM: होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, योगेश ने मिशन निदेशक से किया था अनुरोध

आशा/आशा संगिनी के इंसेंटिव भी देने का आदेश

1,055

Lucknow: यूपी में NHM के तहत तैनात संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को होली से पहले ही वेतन देने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा आदेश में आशा/आशा संगिनी के इंसेंटिव भी देने को कहा गया है।

सभी जिलों के DM, CMO को निर्देश जारी

इस सम्बंध में मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने सभी जिलों के DM, CMO को निर्देश जारी किया है। जिसके मुताबिक, 20 फरवरी तक की उपस्थिति के आधार पर मानदेय जारी करने को कहा है। डॉ. पिंकी जोवल ने इस सम्बंध में 03 जुलाई 2023 के जारी उस आदेश के सन्दर्भ को भी ग्रहण का आदेश दिया है। जिसमें कर्मचारियों को प्रत्येक माह की तीन तारीख को मानदेय देने के निर्देश दिए गए थे।

उपस्थिति के आधार पर भुगतान का आदेश

मिशन निदेशक ने बताया कि मार्च माह के शुरुआत में ही होली का त्योहार पड़ रहा है। ऐसे में 20 फरवरी तक कि उपस्थिति के आधार पर ही संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मियों को मानदेय एवं आशा/आशा संगिनी के इंसेंटिव के भुगतान का आदेश दिया गया है। मिशन निदेशक ने किसी भी दशा में सभी की उपस्थिति 25 फरवरी तक S.N.A. पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। जिससे कर्मचारियों का ससमय मानदेय का भुगतान हो सके।

महामंत्री योगेश उपाध्याय ने मिशन निदेशक को लिखा था पत्र

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने होली से पहले फरवरी माह के वेतन को जारी करने का अनुरोध किया था, इसके लिए उन्होंने मिशन निदेशक को पत्र भी लिखा था।

 

 

 

Comments are closed.