UP में विधानसभा चुनाव से पहले AAP का विस्तार, प्रखर श्रीवास्तव को बनाया प्रवक्ता
"मैं यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह सहित राज्य नेतृत्व का आभारी हूं कि मुझ पर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी दी। मै पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"- प्रखर श्रीवास्तव
लखनऊ, संवाददाता।
विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना विस्तार करने में जुटी हुई है। AAP के UP प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से प्रखर श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। ये जानकारी प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर महेंद्र सिंह ने दी।
प्रखर श्रीवास्तव को पार्टी में उनकी समर्पण और सेवा के लिए जाना जाता है
Related Posts