Unian Bank ने ट्रेड्स के लिए C2FO के साथ MOU पर किए हस्ताक्षर

रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम प्लेटफॉर्म को परिचालित है C2FO

104

Lucknow: यूनियन बैंक ने C2FO फैक्टरिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो C2FO ब्रांड के तहत ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम प्लेटफॉर्म को परिचालित करता है।

डिजिटल सप्लाई चेन फाइनेंस को सुदृढ़ करने का प्रयास

यह कार्यनीतिक साझेदारी डिजिटल सप्लाई चेन फाइनेंस को सुदृढ़ करने तथा MSME और कॉर्पोरेट्स के लिए लिक्विडिटी एक्सेस बढ़ाने हेतु बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समझौता ज्ञापन पर दोनों संगठनों के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

UBI की ओर से इन्होंने किए MOU पर हस्ताक्षर

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत बसाक, लार्ज कॉर्पोरेट वर्टिकल प्रसाद रामस्वामी, प्रमुख, कॉर्पोरेट संबंध एवं संव्यवहार बैंकिंग सिद्धार्थ मुजुमदार, महाप्रबंधक बीजू सुरेंद्रन और उप महाप्रबंधक नागाभूषण उपस्थित रहे।

C2FO के ये शीर्ष अधिकारी रहे शामिल

C2FO फैक्टरिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रबंध निदेशक नेहा बहादुर, एसोसिएट डायरेक्टर- वित्तीय संस्थान न्यूटन डिसूजा, वरिष्ठ प्रबंधक निनाद भोइर, वित्तीय संस्थान, परिचालन उपस्थित रहे।

सी2ट्रेड्स डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से कुशल रिसीवेबल्स फाइनेंसिंग समाधान

इस समझौते के तहत यूनियन बैंक सी2ट्रेड्स डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके कुशल रिसीवेबल्स फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करेगा, जिससे MSME को कार्यशील पूंजी मिलेगी और कॉर्पोरेट्स को वेंडर को भुगतान करने के लिए एक आसान और पारदर्शी सिस्टम प्राप्त होगा। यह साझेदारी ट्रेड्स इकोसिस्टम में बैंक की भागीदारी को और बेहतर करेगी और भारत की MSME श्रेणी को सुदृढ़ बनाने के बड़े उद्देश्य को पूरा करेगी।

डिजिटल बैंकिंग, समावेशी विकास के अनुरूप

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत बसाक ने बताया कि सी2ट्रेड्स के साथ यह साझेदारी यूनियन बैंक के डिजिटल बैंकिंग, समावेशी विकास और जोखिम-कैलिब्रेटेड क्रेडिट डिलीवरी को बढ़ावा देने के कार्यनीतिक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

MSME को सशक्त बनाने के साझा लक्ष्य को करती है सुदृढ़

सी2ट्रेड्स की प्रबंध निदेशक नेहा बहादुर ने बताया कि यूनियन बैंक के साथ यह साझेदारी कार्यशील पूंजी का समय पर एक्सेस उपलब्ध कराने से MSME को सशक्त बनाने के साझा लक्ष्य को सुदृढ़ करती है और सी2ट्रेड्स को एक भरोसेमंद और स्केलेबल ट्रेड्स प्लेटफ़ार्म के रूप में तेज़ी से आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा UBI

इस समझौता ज्ञापन के साथ यूनियन बैंक ग्राहक-केन्द्रित वित्तीय समाधान देने के लिए नवोन्मेषी फिनटेक साझेदारी अपनाने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है।

Comments are closed.