UBI ने MSME सह उधार कारोबार के लिए वास्तु हाउसिंग के साथ किया समझौता

समाज के वंचित वर्ग को परेशानी मुक्त उधार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास

0 226

लखनऊ। यूनियन बैंक ने एमएसएमई उधार के लिए वास्तु हाउसिंग फ़ाइनेंस कॉर्पोरेशन के साथ सह उधार समझौता किया है। समाज के वंचित वर्ग को परेशानी मुक्त उधार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एनबीएफ़सी और बैंक द्वारा संयुक्त उधार की परिकल्पना की गई है।
UBI के मुख्य महाप्रबंधक सी.एम. मिनोचा ने बताया कि हमारा बैंक RBI द्वारा शुरू किए गए सह उधार मॉडल के तहत अंतिम लाभार्थी को किफ़ायती लागत पर धन उपलब्ध कराते हुए एमएसएमई कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


श्री मिनोचा ने यह भी बताया कि वास्तु हाउसिंग फ़ाइनेंस के साथ इस साझेदारी से यूनियन बैंक को एक गुणवत्तापूर्ण एमएसएमई उधार पोर्टफोलियो बनाने में मदद मिलेगी और ये उन एनबीएफ़सी जिनकी व्यापक पहुंच है। वैसे ग्राहक जिनको सुगम रूप से बैंकों से किफ़ायती दर पर उधार प्रदान किए जाएंगे, दोनों के लिए लाभकारी होगा।
यह एमएसएमई क्षेत्र में बैंक के संवितरण नेटवर्क को बढ़ाने में सहायक होगा। इस समझौते पर सी.एम. मिनोचा और वास्तु हाउसिंग फ़ाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य जोखिम अधिकारी शकील खान द्वारा मुंबई में हस्ताक्षर किए गए हैं।

Leave A Reply