दिल्ली कार्यकाल में दी गई अजित पवार को श्रद्धांजलि

विमान हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार के आकस्मिक निधन

5,041

नई दिल्ली, 28 जनवरी।
विमान हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार के आकस्मिक निधन से पार्टी सहित देशभर में शोक की लहर है। इस दुःखद अवसर पर नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि अजित पवार ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सुशासन और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनका राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से शोक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार व समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की गई है।

Comments are closed.