स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान
स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना ही मुख्य उद्देश्य
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार): उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 अगस्त से शुरू किया गया है जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पूरे मंडल के अंतर्गत सभी रेलवे स्टेशनों, परिसरों व ट्रेनों में अभियान आयोजित किया जा रहा है।
स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना ही मुख्य उद्देश्य

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा रेल यात्रियों और रेलकर्मियों को गंदगी न फैलाने के महत्व से अवगत कराना है।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 11 अगस्त को अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, वाराणसी कैंट स्टेशन पर उपलब्ध प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीन के उपयोग के बारे में सफाई मित्रों एवं यात्रियों को जागरूक किया गया तथा लखनऊ, बाराबंकी, मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), उन्नाव, मुसाफिरखाना, जौनपुर रेलवे पर स्थित सभी कार्यालयों की गहन सफाई की गई।
स्टेशन परिसर और ट्रेनों में कचरा न फैलाएँ

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में कचरा इधर- उधर न फैलाएँ एवं निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें तथा रेलवे को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें।
Comments are closed.