Swati Maliwal: पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप

0 121

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी  की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने शानिवार को गिरफ्तार कर लिया है। स्वाति मालीवाल ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएम के निजी पीए विभव कुमार  ने मारपीट और बदसलूकी की थी।

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि स्वाती मालीवाल द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी पीए विभव कुमार पर लगाए गए आरोप झूठे है। आप पार्टी का कहना है कि  कुछ समय पहले सोशाल मीडिया पर वायरल स्वाति मालीवाल का वीडियो सोशाल में साफ पता चलता है कि पार्टी को बदनाम करने के लिए विपक्षी पार्टी षड्यंत्र राच रही है।

Leave A Reply