स्वर्ण आयोग गठन की मांग तेज, 15 दिसंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

13 दिसंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक भी बुलायी गई

81

नई दिल्ली,

स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेवा ब्रह्म वाहिनी ने दिल्ली में आंदोलन तेज कर दिया है।

परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी जी की अध्यक्षता में संगठन 15 दिसंबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। इसमें संगठन के दिल्ली प्रदेश पदाधिकारी, ट्रस्ट सदस्य और कई वरिष्ठ धार्मिक-सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश के सचिव दास सुनील कौशिक जी महाराज, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्याम बाबू मिश्रा, दिल्ली प्रदेश सचिव कथावाचक मधुर दास महाराज, दिल्ली प्रदेश सचिव अवधेश कुमार पांडे, और दिल्ली प्रदेश सचिव सत्येंद्र राय भाग लेंगे।

इसके साथ ही जनसेवा समर्पण ट्रस्ट की ओर से योगेंद्र योगी जी, अनीश कुमार कांची जी, अनीश कुमार कांत, तथा चंद्रशेखर मिश्रा जी भी अपने प्रतिनिधित्व के साथ मौजूद रहेंगे।

 

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 13 दिसंबर को

इसके पूर्व राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 13 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे रखी गई है। मंडोली एक्सटेंशन, नंद नगरी डिपो के सामने होने वाली इस बैठक में संगठन ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समय पर उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी जी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जमशेद शर्मा जी, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सत्येंद्र भारद्वाज प्रदेश मुख्य महासचिव राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी, दिल्ली का कहना है कि स्वर्ण आयोग की मांग समाज के अधिकारों से जुड़ी है और इसे पूरा कराने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Comments are closed.