सुरेश गाल्यान मधु विहार वार्ड के अध्यक्ष मनोनीत

0 115

नई दिल्ली
द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार प्रधान कार्यालय में आयोजित एक समारोह में सुरेश गाल्यान को सर्व सम्मति से मधु विहार वार्ड का फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर फेडरेशन के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी एवं महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर संस्था के कार्यों से अवगत कराया।
गाल्याण ने अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक संपादित करने की बात कही। इस अवसर पर मधु विहार के गणमान्य लोग एवं आरडब्ल्यूए मधु विहार तथा आस पास के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply