SUCI (C) ने किया अमेरिका की निंदा, जानें क्या है मामला

ईरानी परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका के अकारण सैन्य हमलों का किया विरोध 

98

नई दिल्ली

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), एसयूसीआई (सी), दिल्ली राज्य कमेटी ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर ईरानी परमाणु संयंत्रों पर संयुक्त राज्य अमेरिका के हालिया आक्रामक सैन्य कार्यवाहियों की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य हमले के प्रति आक्रोश व्यक्त करना और ईरान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाना था। विरोध प्रदर्शन पहले मंडी हाउस से शुरू होकर अमेरिकी केंद्र पर समाप्त होने वाला था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी, जिसके बाद अंततः स्थान को बदलकर जंतर मंतर करना पड़ा। दोपहर 12:00 बजे, एसयूसीआई(सी) के सदस्य और समर्थक जंतर मंतर पर एकत्र हुए और एसयूसीआई(सी) के राज्य नेताओं ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, वक्ताओं ने अमेरिका के अकारण सैन्य हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा की, उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन और वैश्विक शांति व स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने क्षेत्र में तनाव के खतरनाक वृद्धि पर प्रकाश डाला और ईरान के खिलाफ सभी शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों को तत्काल बंद करने की मांग की।

एसयूसीआई(सी) के कार्यालय सचिव गिरवर सिंह ने कहा कि  साम्राज्यवादी आक्रामकता और हस्तक्षेपवादी नीतियों का विरोध करते हैं। पार्टी ने जोर देकर कहा कि इस तरह की एकतरफा सैन्य कार्यवाहियां राष्ट्रीय संप्रभुता को कमजोर करती हैं और आम लोगों के जीवन और आजीविका पर गंभीर परिणाम डालती हैं। एसयूसीआई(सी) दिल्ली राज्य कमेटी साम्राज्यवादी युद्ध उन्माद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने और विश्वभर में शांति और आत्मनिर्णय के लिए लड़ने वाली सभी शक्तियों के साथ दृढ़ एकजुटता में खड़े होने का संकल्प लेती है।

 

Comments are closed.