Supreme Court की फटकार के बाद कनॉट प्लेस में बंद पड़ा स्मॉग टावर स्टार्ट

बारिश के चलते यह सुबह आधे घंटे ही चला

0 49

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कनॉट प्लेस में बंद पड़ा स्मॉग टावर को खोल दिया गया है। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने में  मदद करेगा। इससे आस-पास के क्षेत्र की हवा साफ होगी। इसके चालू होने से लोगोें को दूषित हवा से थोड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को बारिश के चलते यह सुबह आधे घंटे ही चल सका। इस अकेले टावर में कुल 40 बड़े पंखे लगे हैं, अभी इसमें आधे पंखे ही चल रहे हैं। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि तकनीकी स्तर पर इसे देखा जा रहा है। टावर पर लगा मॉनिटरिंग डिजिटल बोर्ड भी अभी नहीं चल रहा है। इससे लोगों को रियल टाइमिंग नहीं मिल पा रही है।

 

Leave A Reply