कावड़ियों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली में उतरा करंट, दो शिवभक्तों की मौत, दर्जन भर झुलसे, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अफसरों ने नहीं लिया संज्ञान

80

इंडिन्यूज लाइन, शाहजहांपुर (मुकेश कुमार): कलान में कावड़ियों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इससे जलाभिषेक करने जा रहे दो कावड़ियों की करंट से मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए बदायूं ले जाया गया है।

कछला गंगा घाट से जल भरकर पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे

परौर थाना क्षेत्र के ग्राम कुण्डरिया से शिव भक्त ट्रैक्टर- ट्राली पर सवार होकर कछला गंगा घाट से जल भरकर पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। गांव की गली में ही लटकते 11000 की हाईटेंशन लाइन ट्रैक्टर- ट्राली को टच कर गई। जिससे दो शिव भक्तों सुखवीर (34) व जसवीर (17) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में झुलसे करीब एक दर्जन लोगों को मंडल के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है।

शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अफसरों ने नहीं लिया संज्ञान

ग्रामीणों के मुताबिक, 11000 की हाइटेंशन के लटकते हुए तारों को सही करने के लिए विद्युत विभाग से कई बार लिखित रूप से शिकायत की गई, लेकिन इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।

Comments are closed.