लखनऊ के सरोजिनी नगर में सैकड़ों ने ली AAP की सदस्यता, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व में चला अभियान

दिल्ली और पंजाब में स्कूल और अस्पताल के काम से प्रभावित होकर लोगों ने सदस्यता लेने के लिए दिखाई उत्सुकता

0 206

Indinewsline, Lucknow:
लखनऊ के सरोजिनी नगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी की सदस्यता के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल एवं जिला अध्यक्ष इरम रिजवी की उपस्थिति में डॉक्टर राजेश आर्य के नेतृत्व में यह अभियान चला। जिसमें सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली और पंजाब में किए गए पार्टी के स्कूल और अस्पताल के काम से प्रभावित होकर लोगों ने सदस्यता लेने के लिए उत्सुकता दिखाई। जिसमें मुख्य रूप से शहंशाह हुसैन, नूर सिद्दीकी, शारीक, कमलेश यादव, शत्रुघ्न यादव, अजय सिंह, रीता कुशवाहा, कीर्तिका वनातट, राजेश पांडेय, जोंटी, सिद्धार्थ सोनी उपस्थित रहे।

Leave A Reply