संजय सिंह यूपी की कानून व्यवस्था पर चिंतित, सरकार के दावे को बताया संदिग्ध?
क्या हो गया है यू पी क़ानून व्यवस्था को? संजय सिंह
लखनऊ, इंडिन्यूज लाइन।
राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं पर अपनी गहरी चिंता जताई है। डिजिटल प्लेटफार्म एक्स पर सांसद संजय सिंह ने लिखा कि, “क्या हो गया है यूपी क़ानून व्यवस्था को? करवाचौथ मनाने एक महिला कांस्टेबल अपने घर जा रही थी दरिंदों ने उसका रेप किया।”
उत्तर प्रदेश में एक महिला कांस्टेबल के साथ हुए अपराध ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की गंभीर कमियों को उजागर किया है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि, “यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। यदि महिला कांस्टेबल भी सुरक्षित नहीं है, तो आम महिला का क्या हाल होगा?” सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार को महिला सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए और प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए।”
भदोही में कालेज के प्रिंसिपल की हत्या पर भी सरकार को घेरा
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। अपराध बढ़ रहे हैं, और पुलिस प्रशासन असफल है। भदोही में श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल की कार रोक कर अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसे तमाम मामले रोज सामने आ रहे हैं। यह समय उत्तर प्रदेश सरकार के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत करने का है।
Related Posts