सफाई मित्रों का सम्मान: लखनऊ स्टेशन पर सुरक्षा व स्वास्थ्य शिविर

“हम स्वच्छता के साथ अपनी सेहत और सुरक्षा का भी ख्याल रखेंगे।”

146

Lucknow, (Mukesh Kumar): रेलवे स्टेशन पर रोज़ाना सफाई करने वाले वे चेहरे, जिनकी मेहनत से प्लेटफॉर्म चमकते हैं और हजारों यात्री सुकून से सफर करते हैं—आज सुर्खियों में थे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इन “सफाई मित्रों” के लिए लखनऊ स्टेशन पर खास सुरक्षा और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।

सफाई मित्रों को पीपीई किट, मास्क और दस्ताने बांटे

Lucknow
Lucknow

शिविर में सफाई मित्रों को पीपीई किट, मास्क और दस्ताने दिए गए ताकि वे अपना काम न सिर्फ जिम्मेदारी से बल्कि सुरक्षित ढंग से कर सकें। इस दौरान डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर उपयोगी सलाह भी दी।

सभी सफाई मित्रों ने एक स्वर में ली शपथ

Lucknow
Lucknow

कार्यक्रम की सबसे खास झलक तब देखने को मिली जब सभी सफाई मित्रों ने एक स्वर में शपथ ली—“हम स्वच्छता के साथ अपनी सेहत और सुरक्षा का भी ख्याल रखेंगे।” यह पल उनके आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया।

इन सभी स्टेशनों पर वितरित किए गए सुरक्षा उपकरण

Lucknow
Lucknow

लखनऊ ही नहीं, बल्कि वाराणसी, प्रयाग जं., अकबरपुर, अयोध्या धाम, बाराबंकी, जौनपुर और उन्नाव समेत कई स्टेशनों पर भी इसी तरह सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए।

हर साफ प्लेटफॉर्म के पीछे लगे हैं अनगिनत मेहनती हाथ

Lucknow
Lucknow

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने कहा—“स्टेशन को साफ रखना जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है उन हाथों की सुरक्षा, जो इसे साफ रखते हैं।” रेलवे का यह कदम न केवल सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाता है, बल्कि यात्रियों को भी याद दिलाता है कि हर साफ प्लेटफॉर्म के पीछे अनगिनत मेहनती हाथ लगे हैं।

Comments are closed.