सेवानिवृत्त कर्मचारी का साथियों ने किया सम्मान, माला पहनाकर दी विदाई
बीते माह नवम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे सर्बादीन
Lucknow: नगर निगम जोन पांच कार्यालय में बेलदार पद तैनात रहे सर्बादीन के सेवानिवृत्त होने पर साथियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। सर्बादीन बीते माह नवम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे।
जोन पांच में आयोजित किया गया विदाई एवं सम्मान समारोह

इस अवसर पर जोन-5 कार्यालय में मंगलवार को अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सभी ने सर्बादीन को फूल-माला पहना सम्मानित कर उपहार भेंट कर विदाई की।
कर अधीक्षक समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी हुए शामिल

मौके पर कर अधीक्षक सभाजीत सिंह, अवर अभियंता कैलाश, नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के महामंत्री शमील एखलाक, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, कर्मचारी नेता शमशाद, अमित शुक्ला एवं जोन के स्वास्थ्य, विभाग कर विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments are closed.