DPA के कार्यालय में मना संयुक्त परिषद के यूपी महामंत्री का जन्मदिन, फार्मासिस्ट बोले- मिलकर करेंगे संघर्ष

सभी ने एक साथ मंच पर आकर एकता का कराया अहसास: अतुल मिश्रा

1,237

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उत्तर प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा के जन्मदिन पर फॉर्मासिस्टों ने एकजुट होकर आन्दोलन का ऐलान किया है। अतुल मिश्रा ने कहा कि सभी ने एक साथ मंच पर आकर एकता का अहसास कराया है।

संयुक्त परिषद के नेतृत्व में आन्दोलन करेंगे फार्मासिस्ट


बलरामपुर अस्पताल परिसर स्थित डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (DPA) के कार्यालय में मंगलवार को फॉर्मासिस्टों ने कहा कि हम संयुक्त परिषद के नेतृत्व में आन्दोलन करेंगे। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। DPA के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि सभी संवर्गों के हितों की लड़ाई को जमीनी स्तर पर लड़ा जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, पद नाम परिवर्तन जैसे मुद्दों को भी उठाकर उसे अंजाम तक पहुचायेंगे।

सभी ने मिलकर काटा केक, अतुल मिश्रा की लंबी उम्र की कामना करते हुए दी बधाई

सभी कर्मचारी नेताओं, फार्मासिस्टों ने अतुल मिश्रा के साथ मिलकर केक काटा और उनके लम्बी उम्र की कामना की। साथ ही सभी ने उन्हें केक खिलाकर बधाई भी दी।

मौके पर यह सभी रहें शामिल

मौके पर संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, डीपीए के महामंत्री राजेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, संगठन मंत्री अजय कुमार पाण्डेय अज्जू, प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी समेत सभी पदाधिकारी, फार्मासिस्ट व कर्मी शामिल रहे।

Comments are closed.