रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र के शिविर में 350 मरीजों को मिला इलाज

सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी के मरीज पहुंचे

148

Lucknow: खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र के शिविर में 350 मरीजों को इलाज मिला। इसमें सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी, फ्लू, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड आदि से पीड़ित थे।

एलोपैथी, होम्योपैथी व आयुर्वेद के चिकित्सकों ने दिया परामर्श

Lucknow
Lucknow

शिविर में चेस्ट रोग के डॉ. विनय मिश्रा, मेडिकल कालेज के हड्डी के डॉ. देवर्षि रस्तोगी, हृदय के डॉ. हिमांशु रस्तोगी, शुगर के डॉ. संदीप अग्रवाल, हड्डी होम्योपैथिक के डॉ. पंकज श्रीवास्तव, आयुर्वेद के वैद्य अनूप भटनागर, नेत्र के डॉ. सुमित रस्तोगी, दन्त के डॉ. यश रस्तोगी ने मरीजों को परामर्श दिया।

इलाज के मरीजों को मिली निःशुल्क जांच की सुविधा

Lucknow
Lucknow

शिविर आयोजक व सत्यवादी हरिश्चन्द्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि उपचार के साथ जरूतमंद मरीजों की जांचें भी की गयीं, इनमें बीएमडी के 125 मरीज, 80 ने शुगर की रैंडम व 96 ने थायराइड की जांच, जबकि 45 मरीजों ने ईसीजी जांच नि:शुल्क करायी। इसी प्रकार 42 मरीजों ने डिजिटल एक्स-रे भी कराया।

Comments are closed.