नई दिल्ली,
हरिद्वार जंक्शन और मोतीचूर स्टेशन के बीच ट्रैक पर पत्थर गिरने के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ को हरिद्वार तक शॉर्ट-टर्मिनेट तथा वहीं से शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जा रहा है।
प्रभावित ट्रेनें इस प्रकार हैंः
- 12017 नई दिल्ली–देहरादून (08 सितम्बर 2025) हरिद्वार जंक्शन तक ही जाएगी।
- 12018 देहरादून–नई दिल्ली (08 सितम्बर 2025) हरिद्वार जंक्शन से ही चलेगी।
- 19031 साबरमती बीजी–योगनगरी ऋषिकेश (07 सितम्बर 2025) हरिद्वार जंक्शन पर शॉर्ट-टर्मिनेट कर दी गई।
- 19032 योगनगरी ऋषिकेश–साबरमती बीजी (08 सितम्बर 2025) हरिद्वार जंक्शन से चलेगी।
- 22457 आनंद विहार टर्मिनल–देहरादून (08 सितम्बर 2025) को रद्द कर दिया गया है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जानने के लिए एनटीईएस (NTES) ऐप पर अपडेट देखें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।
Comments are closed.