स्वदेशी नेविगेशन ऐप ‘Mappls’ से चलेगी भारतीय रेल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नेआजमाया स्वदेशी नेविगेशन ऐप ‘Mappls’, रेलवे में जल्द होगा उपयोग
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर
केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज स्वदेशी नेविगेशन ऐप ‘Mappls’ (मैपमायइंडिया द्वारा विकसित) का अनुभव लिया। मंत्री ने इस ऐप के फीचर्स को स्वयं इस्तेमाल कर इसकी तकनीकी क्षमताओं को देखा और सराहा।
मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे और Mappls के बीच शीघ्र ही एक समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया जाएगा, ताकि रेलवे के विभिन्न परिचालन और यात्री सेवाओं में इस स्वदेशी तकनीक का उपयोग किया जा सके।
पूरी तरह भारत में विकसित यह स्मार्ट नेविगेशन ऐप कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है:
3D जंक्शन व्यू: फ्लाईओवर, अंडरपास और राउंडअबाउट का त्रि-आयामी दृश्य प्रदान करता है।
एक्ज़ैक्ट डोरस्टेप नेविगेशन: किसी भी पते तक सटीक दिशा-निर्देश देता है।
रियल-टाइम ड्राइविंग अलर्ट्स: गति सीमा, दुर्घटना संभावित क्षेत्र, तीखे मोड़, स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और CCTV कैमरों की जानकारी देता है।
ट्रिप कॉस्ट कैलकुलेटर: ईंधन और टोल का अनुमान पहले से बताता है तथा एनएचएआई फास्टैग वार्षिक पास या वाहन के प्रकार के अनुसार बचत के सुझाव देता है।
सुरक्षित ड्राइविंग सहायता: चालक को गति सीमा में रहने और जोखिम भरे मार्गों से बचने में मदद करता है।
‘Mappls’ पूरी तरह से भारत में डिजाइन और विकसित किया गया ऐप है, जो भारतीय भौगोलिक परिस्थितियों और उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Comments are closed.