रेलवे बोर्ड DG ने सुरक्षा मानकों में दिए सुधार के निर्देश, विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया

लखनऊ मण्डल सभागार में हुई समीक्षा बैठक

6,999

Lucknow: रेलवे बोर्ड महानिदेशक (संरक्षा) हरी शंकर वर्मा ने सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वह शुक्रवार को लखनऊ मण्डल सभागार में समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उत्तर रेलवे व पूर्वोत्तर के DRM रहे मौजूद

इस दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के DRM सुनील कुमार वर्मा व पूर्वोत्तर रेलवे से गौरव अग्रवाल मौजूद रहे। बैठक में दोनों मण्डल के DRM से सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मल्हौर होते हुए लखनऊ स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद महानिदेशक (संरक्षा) हरी शंकर वर्मा ने लखनऊ जंक्शन से मल्हौर होते हुए लखनऊ स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग में सुरक्षा एवं संरक्षा के मानकों की बारीकी से जांच की।

यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोपरि

लखनऊ मण्डल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए रेल मार्गों पर उच्च स्तर के संरक्षा मानकों को सुनिश्चित कराने के लिए उत्तर रेलवे प्रतिबद्ध है।

Comments are closed.