प्रोफेशनल मंच RLD की विचारधारा को समाज तक ले जाने का सशक्त माध्यम-त्रिलोक त्यागी
डॉक्टर, अधिवक्ता, इंजीनियर, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग पार्टी की रीढ़
Lucknow: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि “प्रोफेशनल मंच राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा और नीतियों को समाज के उस वर्ग तक ले जाने का सशक्त माध्यम बनेगा, जो शिक्षा, तकनीक और पेशेवर क्षमता से समाज का मार्गदर्शन करता है।”
प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल की अध्यक्षता में इसका आयोजन

वह शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में RLD के प्रथम प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल की अध्यक्षता में इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने आगे कहा कि “डॉक्टर, अधिवक्ता, इंजीनियर, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा।”
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से नई ऊर्जा और दिशा पाएगा यह मंच
उन्होंने महिलाओं के प्रति विशेष आह्वान करते हुए कहा कि “महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से यह मंच नई ऊर्जा और दिशा पाएगा। महिलाएँ जब संगठन में आगे आती हैं तो समाज के हर हिस्से तक हमारी आवाज पहुँचती है।”
त्यागी ने आज़ादी आंदोलन के महान नेताओं से प्रेरणा लेने की बात करते हुए कहा कि “जिस प्रकार आज़ादी के सेनानियों ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए बलिदान दिया, उसी प्रकार हमें भी राष्ट्रीय लोकदल और समाजहित के लिए कार्य करना होगा।”
अम्बुज पटेल के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ेगा प्रोफेशनल मंच
उन्होंने आगे कहा कि “मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी का आभारी हूँ कि उन्होंने श्री अम्बुज पटेल को उत्तर प्रदेश में प्रोफेशनल मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर सही दिशा दी है। मुझे विश्वास है कि अम्बुज पटेल के नेतृत्व में यह मंच निरंतर आगे बढ़ेगा और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”
प्रोफेशनल मंच संगठन की रीढ़ साबित होगा: अनिल दुबे
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि “प्रोफेशनल मंच संगठन की रीढ़ साबित होगा। युवा प्रोफेशनल्स और शिक्षित वर्ग की भागीदारी से पार्टी और अधिक जनोन्मुखी बनेगी।”
अम्बुज पटेल के कंधों पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “अम्बुज पटेल के कंधों पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उनका उत्साह, ऊर्जा और संगठन क्षमता इस मंच को प्रदेश में मज़बूती प्रदान करेगी।”
सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का जताया आभार
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि “यह मंच डॉक्टरों, वकीलों, शिक्षकों, इंजीनियरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अन्य प्रोफेशनल वर्ग को जोड़कर पार्टी की नई धुरी बनेगा।”
उत्तर प्रदेश में नयी पहचान बनाएगा प्रोफेशनल मंच
श्री पटेल ने कहा कि “मुझे विश्वास है कि जयंत चौधरी जी के नेतृत्व और त्रिलोक त्यागी जी के मार्गदर्शन में प्रोफेशनल मंच, उत्तर प्रदेश में नयी पहचान बनाएगा और हर वर्ग की आवाज़ को राजनीतिक मंच तक पहुँचाने का कार्य करेगा।”
दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी के दीप प्रज्वलन व RLD के संस्थापक स्व. चौधरी चरण सिंह एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अजीत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने त्रिलोक त्यागी का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
ऐतिहासिक बना आयोजन
प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि “सम्मेलन में प्रदेश भर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन सका।”
मौके पर यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्र, प्रभारी संतोष यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, राष्ट्रीय सचिव, प्रोफेशनल मंच श्रीश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, शैलेश सिंह, रमाबती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, सम्राट सिंह चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सुरजीत श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, शालिनी सिंह, नम्रता शुक्ला, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी, सुमित सिंह, मुकेश कुमार वर्मा, पी के पाठक, विवेक वर्मा, सर्वेश वर्मा, गयासुद्दीन सिद्दिकी, सरताज मलिक, विकास सिंह, हेमचंद्र मिश्रा, रेखा राठौर, लियाकत अली, सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments are closed.