अध्यक्ष, महामंत्री समेत नर्सेज संघ यूपी की पूरी कार्यकारिणी ही निर्विरोध घोषित, सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ

नई कार्यकारिणी में लगातार दूसरी बार शर्ली भण्डारी अध्यक्ष व अशोक कुमार चौदहवीं बार महामंत्री चुने गए

119

Lucknow: अध्यक्ष, महामंत्री समेत राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी ही निर्विरोध घोषित की गई। नई कार्यकारिणी में लगातार दूसरी बार शर्ली भण्डारी अध्यक्ष व अशोक कुमार चौदहवीं बार महामंत्री चुने गए। बलरामपुर अस्पताल परिसर स्थित विज्ञान भवन में रविवार को आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2025 की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Lucknow
Lucknow

निष्पक्ष निर्वाचन के लिए स्वास्थ्य भवन में तैनात संयुक्त निदेशक (नर्सिंग) डॉ. अलोक सक्सेना को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया था। राजीव चौधरी, इन्देश मणि त्रिपाठी तथा प्रधान सहायक पवन सक्सेना की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

नई कार्यकारिणी में इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

कार्यकारिणी में गीतान्शु वर्मा को कोषाध्यक्ष व राजेन्द्र शुक्ला, सत्येंद्र कुमार, राधा रानी वर्मा, सतीश कुमार त्यागी व पवन मिश्रा उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं संयुक्त मंत्री के लिए राम गोपाल, रमा सिंह, शशि लता वर्मा, सग़ीर अहमद, कामिनी सिंह एवं विनय कुमार सिंह को आडीटर के लिए चुना गया।

 

 

Comments are closed.