प्रतापगढ़ स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ, उत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने को प्रयासरत

प्रतापगढ़ की नगर पालिका अध्यक्ष ने सीनियर DCM की विशेष उपस्थिति में किया उद्घाटन

236

इंडिन्यूज लाइन, प्रतापगढ़ (मुकेश कुमार): माँ बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ स्टेशन पर सोमवार को रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्रतापगढ़ की नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने सीनियर DCM कुलदीप तिवारी की विशेष उपस्थिति में किया।

रेस्टोरेंट प्रतापगढ़ स्टेशन की छवि को और निखारेगा

Pratapgarh
Pratapgarh

इस अवसर पर कुलदीप तिवारी ने कहा, “उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह रेल कोच रेस्टोरेंट प्रतापगढ़ स्टेशन की छवि को और निखारेगा तथा यात्रियों के यात्रा अनुभव को अधिक सुखद एवं यादगार बनाएगा।”

यात्रियों के लिए रेस्टोरेंट की पहुंच बेहद आसान

सीनियर DCM ने बताया कि यह रेस्टोरेंट स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित है, जिससे यात्रियों के लिए इसकी पहुंच बेहद आसान है। इस पहल से प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों को एक आधुनिक और आरामदायक वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध होगा।

स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

Pratapgarh
Pratapgarh

यात्रियों की सुविधा और स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारिक संगठन के सदस्य, रेल यात्री एवं शहर के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस नयी सुविधा के लिए उत्तर रेलवे की सराहना करते हुए इसे शहर और यात्रियों के लिए एक स्वागतयोग्य पहल बताया।

Comments are closed.