प्रशंसनीय कार्य करने वाले लखनऊ मंडल के 38 रेलकर्मी सम्मानित, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने किया सम्मान
श्रमिक देश की प्रगति, विकास एवं समृद्धि का द्योतक होते हैं
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार)
उत्तर रेलवे लखनऊ की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोहिता गंगवार शर्मा ने प्रशंसनीय कार्य करने वाले 38 रेलकर्मियों को सम्मानित किया।
श्रमिक देश की प्रगति, विकास एवं समृद्धि का द्योतक होते हैं
Related Posts
श्रमिक दिवस पर बंदरियाबाग स्थित अधिकारी क्लब साकेत में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षा मोहिता गंगवार शर्मा ने कहा कि श्रमिक किसी भी देश की प्रगति, विकास एवं समृद्धि का द्योतक होते हैं। इतिहास साक्षी है कि श्रमिकों के सक्रिय योगदान से ही राष्ट्र शक्तिशाली व सामर्थ्यवान होता है। उन्होंने पुरस्कृत सभी रेलकर्मियों से भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्यशैली का अनुसरण करते हुए काम करने की अपेक्षा की।
Comments are closed.