नई दिल्ली
दिल्ली के प्रगति मैदान अंडरपास में कार को रोककर लूट करने के मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह ही इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें चार अज्ञात बदमाश प्रगति मैदान इलाके में एक व्यस्त अंडरपास के भीतर एक कार को रोकते हुए और उसमें बैठे लोगों को बंदूक के दम पर लूटते हुए नजर आ रहे हैं। लूट 24 जून को हुई थी।
Related Posts
इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस का कहना हे कि डकैती मामले में (एफआईआर संख्या 77/23 आईपीसी धारा 397/34) दिल्ली पुलिस ने 2 संदिग्धों को पकड़ा है। बाकी संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आगे की जांच जारी है।