अरविंद केजरीवाल के बयान से स्तब्ध है पंजाब-दिल्ली की जनता :BJP

जिस निर्लज्जता के साथ अरविंद केजरीवाल पंजाब की जनता को विनाशकारी बाढ़ में फंसा छोड़ गुजरात में राजनीतिक प्रोपेगेंडा करने मे मदमस्त हैं वह साफ करता है की उनकी नैतिकता मर चुकी है : वीरेन्द्र सचदेवा

254

नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज जब पूरा पंजाब बाढ़ग्रस्त है और दिल्ली के भी यमुना के तटीय इलाके में रहने वाले लोग तकलीफ में हैं उस समय जनता की मदद करने की जगह जिस तरह की ट्वीट एवं ब्यानबाज़ी की गंदी राजनीति आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना कर रहे हैं उसे देख पंजाब एवं दिल्ली ही नही देश की जनता स्तब्ध हैं।
जिस निर्लज्जता के साथ अरविंद केजरीवाल पंजाब की जनता को विनाशकारी बाढ़ में फंसा छोड़ गुजरात में राजनीतिक प्रोपेगेंडा करने मे मदमस्त हैं वह साफ करता है की उनकी नैतिकता मर चुकी है।
केजरीवाल की ही तरह उनकी दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना जनता के लिए राहत संयोजित करने की जगह केवल ब्यानबाज़ी कर रही हैं दिल्ली की जनता उन्हे कभी माफ नही करेगी।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यमुना के जो तटीय क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं उनमे बुराड़ी, चांदनी चौक एवं ओखला विधानसभा के क्षेत्र हैं जिनसे “आप” के विधायक हैं जो तीनों विधायक अपने क्षेत्र में कोई राहत संयोजित करते नही दिखते हैं।
अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना बतायें की उनके बुराड़ी, चाँदनी चौक एवं ओखला के विधायक यमुना तटीय क्षेत्र में रहने वालों से मुंह मोड़कर कहां लापता हैं।

Comments are closed.