यात्री का छूटा हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित लौटाया, रेलकर्मी ने पेश की सराहनीय मिसाल
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने की भूरि-भूरि प्रशंसा
Lucknow: ट्रेन में यात्री के छूटे हुए मोबाइल फोन को उसे सकुशल सुपुर्द कर कोच कंडक्टर (Train Conductor) ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जिसकी उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
कोच में छूट गया था यात्री का मोबाइल फोन
लखनऊ मण्डल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, 1 फरवरी को दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12419 (गोमती एक्सप्रेस) के HA1 कोच में एक यात्री का मोबाइल फोन छूट गया था। यात्री द्वारा बताए गए बर्थ की जानकारी के आधार पर कोच कंडक्टर राजकुमार खरवार ने तत्काल सुनवाई की। उन्होंने कार्रवाई करते हुए संबंधित बर्थ में जाकर उस मोबाइल फोन को सुरक्षित बरामद कर लिया।
टूंडला स्टेशन पहुंचकर यात्री को सुपुर्द किया मोबाइल फोन
सोमवार को उसी ट्रेन (12420) से वापसी के दौरान राजकुमार ने टूंडला स्टेशन पर पहुंचकर यात्री को उसका मोबाइल फोन उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया। यह सराहनीय कार्य CTI/LKO राजकुमार खरवार द्वारा संपादित किया गया। कुलदीप तिवारी ने बताया कि राजकुमार की सतर्कता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से न केवल यात्री को राहत मिली, बल्कि रेलवे की सकारात्मक छवि भी सुदृढ़ हुई। वहीं लखनऊ मंडल ने अपने कर्मचारी के इस उत्कृष्ट कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
Comments are closed.